Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeदेशमोदी सरकार 3.0 का एक साल: भाजपा ने साझा की उपलब्धियां

मोदी सरकार 3.0 का एक साल: भाजपा ने साझा की उपलब्धियां

मोदी सरकार 3.0 का एक साल: भाजपा ने साझा की उपलब्धियां

मुस्कान सिंह

मोदी सरकार 3.0 का एक साल: भाजपा ने साझा की उपलब्धियां

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने से पहले भाजपा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को हाइलाइट किया गया है।

अप्रेल 21, नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने से पहले भाजपा ने अपने शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पार्टी ने विशेष रूप से वक्फ कानून के बाद अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में कदम उठाने का इशारा किया है। भाजपा ने इस वीडियो का शीर्षक रखा है – “Big Moves Under Modi 3.0: The journey’s just begun”।

वीडियो में जहां एक ओर मोदी सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया गया है, वहीं विपक्ष की आलोचनाओं का भी जिक्र किया गया है। वीडियो में विपक्ष के नेताओं के उस बयान का उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को कमजोर बताया था और यह तक भविष्यवाणी की थी कि सरकार के गठबंधन में जल्द ही टूट हो जाएगी। हालांकि, भाजपा ने इसका कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि सरकार ने इन सब आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मजबूती से कार्य किया है और मजबूत कदम उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments