Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeसिनेमाजन्म से यहूदी थी ये एक्ट्रेस, पहले पति हिंदू तो दूसरे थे...

जन्म से यहूदी थी ये एक्ट्रेस, पहले पति हिंदू तो दूसरे थे मुस्लिम, पेट में था 5वां बच्चा तब बनी थीं मिस इंडिया

जन्म से यहूदी थी ये एक्ट्रेस, पहले पति हिंदू तो दूसरे थे मुस्लिम, पेट में था 5वां बच्चा तब बनी थीं मिस इंडिया

मुस्कान सिंह

जन्म से यहूदी थी ये एक्ट्रेस, पहले पति हिंदू तो दूसरे थे मुस्लिम, पेट में था 5वां बच्चा तब बनी थीं मिस इंडिया

क्या आप देश की पहली मिस इंडिया और पहली महिला प्रोड्यूसर के बारे में जानते हैं? देश की पहली मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली महिला एस्थर विक्टोरिया थीं, जिन्होंने 1947 में ये खिताब अपने नाम किया। चलिए एस्थर के मिस इंडिया बनने से प्रोड्यूसर बनने तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

आज हम बात करेंगे देश की पहली मिस इंडिया की, जिन्होंने 1947 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने जब ये खिताब अपने नाम किया, तब वो अपने पांचवी बार प्रेग्नेंट थीं। वो न सिर्फ मिस इंडिया बनीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने से लेकर प्रोड्यूसर बने तक उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई इतिहास रचे। उन्होंने हर बार साबित किया कि वह हर रोल में फिट बैठती हैं। ये जन्म से यहूदी थीं और तब 17 साल की थीं, जब इनकी पहली शादी हुई। इस महिला ने जितना नाम कमाया, निजी जिंदगी उतने ही दर्द से भरी रही।

देश की पहली मिस इंडिया एस्थर विक्टोरिया अब्राहम उर्फ प्रमिला

हम बात कर रहे हैं एस्थर विक्टोरिया अब्राहम की, जिन्हें उनके स्टेज नेम प्रमिला से पहचान मिली और वह आजाद भारत क पहली मिस इंडिया थीं। जब प्रमिला ने पहला मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया उनकी उम्र 31 साल थी और इस दौरान वह चार बच्चों की मां होने के साथ-साथ 5वी बार प्रेग्नेंट थीं। एस्थर के बारे में एक और दिलचस्प फैक्ट यह है कि प्रमिला की बेटी नकी जहान ने भी मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। उन्होंने 1967 में मिस इंडिया का ताज जीता था। वे एकमात्र मां-बेटी जोड़ी हैं, जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है।

बगदादी परिवार में हुआ था जन्म

चलिए शुरू से एस्थर विक्टोरिया अब्राहम की कहानी शुरू करते हैं। एस्थर यानी प्रमिला का जन्म 1916 में कोलकाता के एक बगदादी परिवार में हुआ था। प्रमिला के पिता यहूदी और मां पाकिस्तान की रहने वाली थीं। प्रमिला के पिता ने दो शादियां की थीं और अपने पिता की तरह प्रमिला ने भी दो शादियां कीं। जब वह 17 साल की थीं, तब उन्होंने हिंदू मारवाड़ी सज्जन माणिकलाल डांगी से पहली शादी की। इस शादी से प्रमिला का एक बेटा भी पैदा हुआ। लेकिन, ये शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। 22 साल की उम्र में प्रमिला ने मुगल-ए-आजम फेम सैयद हसन अली जैदी से दूसरी शादी की। शादी के बाद उन्हें यहूदी धर्म छोड़ना पड़ा। उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया।

दूसरी शादी से हुए चार बच्चे

एस्थर उर्फ ​​प्रमिला को दूसरी शादी से चार बच्चे हुए। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान सैयद हसन अली जैदी के साथ उनकी शादी बर्बाद हो गई। दरअसल, भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान जैदी पाकिस्तान लौट गए, लेकिन प्रमिला ने भारत न छोड़ने का फैसला किया। मुंबई में रहकर उन्होंने फिल्में बनाईं। उन्होंने प्रोडक्शन का काम संभाला और खूब काम किया। प्रमिला के बेटे हैदर अली ने 2008 में ऋतिक रोशन की ‘जोधा अकबर’ फिल्म के लिए गाना गाया था।

बतौर डांसर की थी करियर की शुरुआत

प्रमिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पारसी थिएटर में बतौर डांसर की थी। हुआ कुछ यूं कि एक बार  प्रमिला छुट्टियां मनाने के लिए अपनी बहन के घर बॉम्बे गई थीं। यहां मशहूर डायरेक्टर अर्देशिर ईरानी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। इसके बाद उन्होंने साल 1935 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया। बाद में उन्होंने बसंत, बिजली और उल्टी गंगा सहित करीब 30 फिल्मों में स्टंटवुमन के तौर पर काम किया और बेहद मशहूर हुईं। इतना ही नहीं बाद में प्रमिला ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और 16 फिल्में बनाईं। इसके साथ ही उन्होंने पहली महिला प्रोड्यूसर होने का रिकॉर्ड भी बनाया।

जब प्रमिला को जाना पड़ा जेल

प्रमिला को एक बार जेल भी जाना पड़ा था। दरअसल, अभिनेत्री पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप था। कहा जाता है कि प्रमिला को मोरारजी देसाई ने जेल भेजा था। क्योंकि उस समय वह पाकिस्तान का खूब दौरा करती थीं। उन पर शक हुआ और फिर जांच की गई। हालांकि, अंत में यह साबित नहीं हो सका। लेकिन इस आरोप में उन्हें काफी समय जेल में बिताना पड़ा। 6 अगस्त 2006 को करीब 90 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments