Monday, March 9, 2026
spot_img
Homeदेशपहलगाम हमले से सीमा हैदर का नाम जोड़ने पर भड़के एपी सिंह,...

पहलगाम हमले से सीमा हैदर का नाम जोड़ने पर भड़के एपी सिंह, कहा- ‘वह भारत की बहू, मीणा समाज का सम्मान’

पहलगाम हमले से सीमा हैदर का नाम जोड़ने पर भड़के एपी सिंह, कहा- 'वह भारत की बहू, मीणा समाज का सम्मान'

मुस्कान सिंह

पहलगाम हमले से सीमा हैदर का नाम जोड़ने पर भड़के एपी सिंह, कहा- वह भारत की बहू, मीणा समाज का सम्मान

एपी सिंह ने कहा कि सीमा हर तरह से जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है। पहले पति से तलाक लेने के बाद उसने सनातन रीति रिवाजों से शादी की है। उसका नाम पहलगाम हमले से जोड़ना गलत है।

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का नाम पहलगाम हमले से जोड़ने पर उनके वकील एपी सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद सचिन से शादी की। इसके बाद हिंदू धर्म स्वीकार किया और फिलहाल भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए उसकी याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है। वह भारत आने के बाद अपने ससुराल के अलावा सिर्फ अस्पताल गई है। ऐसे में पहलगाम आतंकी हमले से उसका नाम जोड़ना गलत है।

एपी सिंह ने यह भी बताया कि भारत आने के बाद सीमा हैदर ने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। इससे पहले उसने नेपाल में सनातन रीति रिवाजों के अनुसार सचिन से शादी की थी।

एपी सिंह ने क्या कहा?

एपी सिंह ने कहा, “जब वह पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो गया था। पिता की मौत के बाद उसकी दोस्ती सचिन से हुई। नेपाल में दोनों ने सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया। भारत आने के बाद उसने विधिवत सनातन धर्म अपनाया और फिर सभी रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। उनकी बेटी का नाम मीरा है। सीमा के दस्तावेज एटीएस के पास हैं। सीमा कभी भी अपने ससुराल और अस्पताल के अलावा कहीं नहीं गई। उसे पहलगाम की घटना से जोड़ना गलत है।”

सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया

एपी सिंह ने यह भी बताया कि सीमा हैदर उत्तर प्रदेश में अपने पति सचिन मीणा के साथ रहती है। उसने अब तक प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से जारी किए गे हर निर्देश का पालन किया है। एपी सिंह ने यह भी साफ किया कि पहले पति से तलाक लेने के बाद सीमा अपने पिता के घर में रहती थी। पिता की मौत के बाद उसकी दोस्ती सचिन से हुई। दोनों ने नेपाल में सनातन रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद सीमा अपने बच्चों को लेकर नेपाल के जरिए भारत आई और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद दोबारा सचिन से शादी की।

भारत की बहू है सीमा

सचिन से शादी के बाद सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मीरा है। मीरा के पिता भारतीय हैं, उसका जन्म भारत में हुआ है और वह भी भारतीय नागरिक है। एपी सिंह ने कहा कि सीमा का नाम कायराना आतंरी हमले से जोड़ना गलत है। वह भारत की बहू है और मीणा समाज का सम्मान है। उसके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments