कौन है 39 गेंदो मे शतक लगाने वाले प्रियांश आर्या, लगा चुके है 6 गेंदो में 6 छक्के

करन
कहा से आते है प्रियांश आर्या
प्रियांश आर्या का जन्म 18 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के फतेहपूर मे हुआ, माता पिता दिल्ली मे शिक्षक है तो प्रियांश ने अपनी पढाई दिल्ली में ही की और एक दिन उन्होने सौरव गांगुली औऱ क्रिस गेल को देखकर क्रिकेटर बनने का फैसला किया, जब खेलना शुरु किया तो गौतम गंभीर को देखकर उनसे प्रेरणा ली, प्रियांश आर्या अंडर 19 क्रिकेट नही खेल पाये जिस वजह से उनका करियर 2 3 साल पिछे हो गया था।
लाईमलइट मे कब आय़े प्रियांश आर्या
प्रियांश आर्य़ा ने 2025 में दिल्ली प्रिमियर लीग में कमाल का प्रर्दशन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया आर्या ने 30 गेंदो मे 57, 51 गेंदो मे 82, 32 गेंदो में 53, 55 गेंदो मे 107, 42 गेंदो मे 107 और 50 गेंदो में 120 रनो की पारी खेली थी, इसी मैच मे उन्होने एक ओवर मे 6 छक्के भी मारे थे। इस प्रर्दशन के बाद उन्हे दिल्ली के लिए सय्यद मुश्ताक अली ट्रोफी खेलने का मौका मिला, और उन्होने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 43 गेंदो में 10 छक्को के साथ 102 रनो की पारी खेली।
IPL ऑक्शन
आर्या के लिए ऑक्शन में 4 टीमो ने बोली लगायी थी 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाडी के लिए PBKS, RR, RCB और MI ने बोली लगायी थी, अंत में PBKS ने 3.8 करोड़ मे आर्या को पंजाब का हिस्सा बना लिया। CSK के खिलाफ आर्या ने 39 गेंदो में 102 रनो की पारी खेली। वे IPL में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाडी बन गये है।



