
करन
स्टैंडअप कॉमिडियन एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है कुनाल कामरा ने सलमान खान के शो बिग बॉस के ऑफर को मना कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
अपनी स्टैंडअप कॉमिडी को लेकर हमेशा विवादो मे रहने वाले कामरा को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस का ऑफर मिला जिसको कामरा ने ये कहकर मना कर दिया की वह इस शो में जाने के बजाये किसी मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करेंगे। दरसल कामरा ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशोट साझा किया जिसमे एक व्याक्ति कहता है कि ‘‘मुझे पता है कि यह आपके रडार पर नहीं रहा होगा, लेकिन ईमानदारी से यह आपके वास्तविक अंदाज को दिखाने और बड़े पैमाने पर दर्शकों का मन जीतने के लिए एक बहुत ही पागलपन वाला मंच है आप क्या सोचते हैं? क्या हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए?’’
जिसके जवाब में कामरा ने कहा कि वे बिग बॉस मे जाने की जगह किसी मेंटल हॉस्पिटल मे जाना ज्यादा पसंद करेंगे।
अभी इस बात का खुलासा नही हुआ हे कि उन्हे टी वी के लिए ऑफर दिया गया कि OTT के लिए। लंबे समय से विवादो का हिस्सा रहे है कामरा और हाल ही मे कामरा पर पूलिस केस भी चल रहा है कामरा ने अपने स्टैंडअप में उप मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था। जिसका बाद उनसे लगातार पुछ ताछ हो रही है, कामरा ने यह भी बताया कि उन्हे जान से मारने की धमकी मिल रही है।



