Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeदेशबिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी...

बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी गर्मी; यहां पर लू का अलर्ट

बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी गर्मी; यहां पर लू का अलर्ट

मुस्कान सिंह

बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी गर्मी; यहां पर लू का अलर्ट

IMD Weather Forecast:अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ वर्षा की संभावना है।

नई दिल्लीः उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल और असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 14-16 तारीख के दौरान असम और मेघालय, 15 और 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अप्रैल को झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। 

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

यहां पर पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात में लू चलने का अलर्ट है। 16-18 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और 16-19 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में एक बार से गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ गया और मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले तीन दिन के दौरान तेज गर्मी पड़ेगी। रविवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है और एक दिन पहले 35.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया और 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है लेकिन एक दिन पहले 19 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments