Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUncategorizedइटली में केबल कार का तार टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 4...

इटली में केबल कार का तार टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 4 पर्यटकों की मौत एक घायल

इटली में केबल कार का तार टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 4 पर्यटकों की मौत एक घायल

मुस्कान सिंह

इटली में केबल कार का तार टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 4 पर्यटकों की मौत एक घायल

इटली में एक केबल कार का तार टूटने से चार पर्यटकों की मौत हो गई है। हादसा कास्टेल्लाम्मारे डि स्टेबिया शहर में हुआ है।

मिलान: इटली में पर्यटकों को ले जा रही एक केबल कार का तार टूटने से दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कास्टेल्लाम्मारे डि स्टेबिया शहर में यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे है। एक सप्ताह पहले ही इस स्थान को पर्यटकों के लिए खोला गया था।

16 लोगों को बचाया गया

हादसे के बाद इटली के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता डे लुका ने बताया कि बचावकर्मियों ने केबल टूटने के बाद केबल कार से 16 लोगों को निकाला है। तेज हवाओं की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना कर ना पड़ रहा है। बचावकर्मियों को बेहद धुंधले मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे के बाद सोरेंटो और अमाल्फी तट को नेपल्स से जोड़ने वाले स्थानीय रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

शुरू हुई हादसे की जांच

डे लुका ने बताया कि बचाए गए लोगों में विदेशी पर्यटक और कर्मचारी भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह केबल वे नेपल्स और सोरेंटो के बीच कास्टेल्लाम्मारे डि स्टेबिया से लगभग 1,092 मीटर की दूरी पर मोंटे फेटो तक जाता है। यहां से नेपल्स की खाड़ी और माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी दिखाई देता है।

पीएम मेलोनी ने जताया दुख

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। पीएम मेलोनी ने कहा कि वह बचाव दल के संपर्क में हैं। मेलोनी फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments