Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeदेशदाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून को...

दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक

दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक

मुस्कान सिंह

दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली : दाऊदी बोहरा समुदाय से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और वक्फ संशोधन अधिनियम के लिए उनका आभार जताया। उनका कहना था कि यह समय से लंबित मांग थी। दाऊदी बोहरा समुदाय ने आगे प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, ‘सबका विकास, ‘सबका विश्वास, के विजन पर भी विश्वास जताया । उन्होंने कहा कि वे इस सोच के साथ खुद को जुडा हुआ लहसूस करते हैं। बता दें कि दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।

बोहराओं का नाम गुजराती शब्द वाहौरौ से लिया गया है, जिसका अर्थ है व्यापार करना। एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, बोहराओं में शिया (अक्सर व्यापारी) और अन्य अल्पसंख्यक हैं शामिल होते हैं जो आमतौर पर किसान होते हैं। 11 वीं शताब्दी के मिशनरियों ने मुस्तली संप्रदाय को भारत में लाया, जो मिस्त्र में पैदा हुआ था और बाद में यमन में अपना धार्मिक केंद्र स्थानांतरित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments