Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUncategorizedपुरी: चाचा ने 11 साल के भतीजे का गुप्तांग काटा, निर्मम हत्या...

पुरी: चाचा ने 11 साल के भतीजे का गुप्तांग काटा, निर्मम हत्या कर सेप्टिंग टैंक में छिपाया शव, 5 दिन बाद मिली लाश

पुरी: चाचा ने 11 साल के भतीजे का गुप्तांग काटा, निर्मम हत्या कर सेप्टिंग टैंक में छिपाया शव, 5 दिन बाद मिली लाश

मुस्कान सिंह

पुरी: चाचा ने 11 साल के भतीजे का गुप्तांग काटा, निर्मम हत्या कर सेप्टिंग टैंक में छिपाया शव, 5 दिन बाद मिली लाश

आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अब तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुरानी रंजिश या मानसिक विकृति के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा के पुरी में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की निर्मम हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। आरोपी ने भतीजे का गुप्तांग भी काट दिया था। घटना डेलंग थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। यहां एक 11 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 अप्रैल से लापता आशीर्वाद साहू का शव सोमवार को उसके चाचा के घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला और गुप्तांग भी कटा हुआ पाया गया। यह मामला अब हत्या से भी अधिक क्रूरता और अमानवीयता की तरफ इशारा कर रहा है।

आशीर्वाद साहू कक्षा 6 का छात्र था। 15 अप्रैल की शाम वह अपनी आठ वर्षीय बहन को ट्यूशन से लेकर घर लौटा था। करीब 6 बजे वह घर पहुंचा, लेकिन जब उसकी मां ने 6:15 बजे उसे खोजा, तो वह घर से गायब था। परिवार ने उसकी हर तरफ तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों ने डेलंग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पांच दिन बाद मिला बच्चा

पांच दिन तक बच्चा नहीं मिला, जिससे नाराज परिजन और ग्रामीणों ने 20 अप्रैल को डेलंग पुलिस चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम किया गया और टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। शुरुआती जांच में बच्चे के चाचा सोमनाथ साहू पर शक गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस उन पर लगातार नजर रखे हुए थी। रविवार रात पुलिस ने उन्हें टांगी चांदपुर इलाके के एक ढाबे से दोबारा गिरफ्तार किया।

पुछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में सोमनाथ ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आशीर्वाद का शव आरोपी के घर के सेप्टिक टैंक से बरामद किया। शव की हालत देखकर पुलिस और गांव वाले दोनों सन्न रह गए। गुप्तांग कटे हुए थे और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या मानसिक विकृति के चलते की गई है। हालांकि अभी तक किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की गई है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावनाओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments