
करन
IPL 2025 का 17 वा मुकाबला CSK और DC के बीच शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई में खेला जाना है जिसके लिए दोनो ही टीमे तैयार है DC IPL2025 में अभी तक कोई मैच नही हारी है वही CSK 2 मुकाबले हार कर यहा तक पहुँचा है DC पॉइट टेबल में 2 पर मौजूद है तो CSK 8 पर मौजूद है, CSK अपने घर पर वापसी करना चाहेगी।
ऋतुराज गायकवाड़ के खेलने पर सवाल
मैच से पहले CSK के लिए मुश्किले खडी हो गयी है कप्तान गायकवाड चोट के चलते मुकाबला मिस कर सकते है गायकवाड को RR के खिलाफ मुकाबले मे बल्लेबाज़ी करते हुए कोहनी पर चोट लगी थी, जिसके बाद उनके खेलने पर सवाल खडे हो गय़े थे। गायकवाड जल्द रिकवर हो रहे है लेकिन आज दिल्ली के खिलाफ गायकवाड की मौजूदगी पर संदेह है।
क्या धोनी करेंगे कप्तानी ?
गायकवाड की ना मौजूदगी में धोनी CSK की कमान संभाल सकते है CSK को धोनी से अच्छा कप्तानी मे विकल्प नही मिल सकता, ऐसे में हो सकता है कि धोनी कप्तानी करते हुए नज़र आये। धोनी ने 2023 के बाद कप्तानी छोड दी थी। उन्होने आखिरी बार CSK की कमान 2023 IPL के फाइनल मे थामी थी। जिसमे CSK को जीत मिली थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार IPL का खिताब जिताया है। धोनी ने DC के खिलाफ 33 मैचो में 709 रन भी बनाये है।
माईकल हसी ने दिया हिंट
माईकल हसी ने मैच से पहले बात करते हुए कहा कि “कप्तानी को लेकर CSK परेशान नही है जरुर फ्लेमिंग और गायकवाड ने कुछ सोचा होगा, इसके साथ उन्होने यह भी कहा कि CSK के पास एक यंग खिलाडी है जो विकेट के पिछे रहता है वो हमारे लिए अच्छा काम कर सकते है” ऐसे मे यह सीधे तौर पर धोनी की तरफ इशारा है।



